फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The floor and roof also collapsed due to leakage in the drain

Baghpat News: नाले में हुए रिसाव से धंस गया फर्श और छत भी गिरी

Thu, 23 Mar 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 23 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The floor and roof also collapsed due to leakage in the drain
बागपत की कश्यप कॉलोनी में क्षतिग्रस्त हुई घर की छत दिखाता युवक मोहित
बागपत। शहर की कश्यप काॅलोनी में नाले में पानी का रिसाव होने से तीन परिवारों की परेशानी बढ़ गई। जिनके मकानों का फर्श जमीन में धंस गया और दीवारों में दरार गई। जिसमें एक मकान की छत भी गिर गई। जिसमें लोगों ने ठेकेदार पर नाला निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करने और नाला निर्माण अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ओमवीर, मोहित, रोहताश, अंगूरी देवी, अनिल आदि ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से काॅलोनी में नाला निर्माण के लिए वर्ष 2019 में ठेका छोड़ा गया था। जिसका ठेकेदार ने निर्माण शुरू किया, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नाला निर्माण में ठेकेदार की तरफ से लापरवाही बरती गई और मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने ठेकेदार पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने और कई साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला निर्माण में लापरवाही बरती जाने के कारण लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे उनके मकानों के फर्श धंस गए और मोहित के मकान की छत गिर गई। तीनों मकानों की दीवारों में दरार आने के कारण हादसा होने का डर सताता रहता है।
---
कभी भी हो सकता है हादसा
कई साल पहले बनाए गए नाले का निर्माण अधूरा होने से पानी की निकासी नहीं हो रही और जमीन में रिसाव हो रहा है। जिससे काॅलोनी में कभी भी हादसा हो सकता है। - मोहित
दीवारों में आईं दरारें, फर्श भी कई फुट धंसा
नाले के पानी का जमीन में रिसाव होने के कारण उनके मकानों में कई महीने से सीलन आ रही है। जिससे दीवारों में दरार आ गई और फर्श कई फुट नीचे धंस गया। नगरपालिका के अधिकारी नाला निर्माण की जांच कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाए। - रोहताश कुमार

----
कोट...
- नाले का पानी रिसाव होने से मकानों की दीवारों में दरार आने और छत गिरने का मामला संज्ञान में नहीं है। नगर पालिका की तकनीकी टीम को भेजकर इसकी जांच कराई जएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश राणा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, बागपत

बागपत की कश्यप कॉलोनी में क्षतिग्रस्त हुई घर की छत दिखाता युवक मोहित

बागपत की कश्यप कॉलोनी में क्षतिग्रस्त हुई घर की छत दिखाता युवक मोहित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed