फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fire started due to the bike's tank bursting, the burnt youth also died

Baghpat News: बाइक का टैंक फटने से लगी थी आग, झुलसे युवक की भी मौत

Sat, 04 Jan 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 04 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The fire started due to the bike's tank bursting, the burnt youth also died
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास कट पर बृहस्पतिवार रात क्रेन से भिड़ंत के बाद बाइक का टैंक फटने से आग लगी थी। इसमें जिंदा जलने से शहजाद निवासी चांदनहेड़ी की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका फुफेरा भाई नौशाद (25) निवासी नंदपुरा जिला मेरठ की भी रात में मेरठ अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।
विज्ञापन

चांदनहेड़ी गांव का रहने वाला शहजाद अपने अपने फुफेरे भाई नौशाद के साथ बाइकों पर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था, जो बृहस्पतिवार को नौशाद के साथ नौरोजपुर गुर्जर गांव में अपने साले की मौत में शामिल होने गया था। वहां से वापस लौटते समय हादसे में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में देरी होने पर मृतक शहजाद के परिवार वालों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

शहजाद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था, उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां रह गई हैं। उधर, दूसरा मृतक नौशाद अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था, अब उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे रह गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। मृतकों के परिवार की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्रेन से टकराकर टैंक फटने पर पेट्रोल फैला तो लग गई आग
पुलिस की जांच में सामने आया है कि नेशनल हाईवे पर कट पर बाइक की क्रेन से टक्कर हुई तो स्पोर्ट्स बाइक केटीएम का टैंक फट गया। इससे वहां पेट्रोल गिरा और बाइक जमीन पर घिसटने से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शहजाद का पैर बाइक के नीचे फंस गया था, जिससे उसकी जलकर मौके पर मौत हुई। जबकि नौशाद आग लगने पर झुलस गया और वह बाइक के पास से दूर चला गया। मगर, वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और इस कारण उसकी मौत होने की बात कही जा रही है।
---------
पांच दिन पहले लाया था बाइक, अखाड़े में जाता था शहजाद
चांदनहेड़ी गांव का रहने वाला शहजाद फेरी लगाने के साथ बाइकों का शौक रखता था। शहजाद पहले अपाचे बाइक रखता था। पांच दिन पहले वह अपनी पुरानी बाइक बेचकर केटीएम बाइक खरीदकर लाया था। इसके अलावा वह पहलवानी भी करता था, इसके लिए मलकपुर के दंगल में जाता रहता था।

-----
परिजनों ने मुआवजा दिलाने की मांग उठाई
पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे मृतक के भाई सरताज ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। शहजाद फेरी लगाकर परिवार का गुजर बशर करता था, जबकि अन्य भाई मजदूरी करते हैं। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed