फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fire Havoc in hot

गर्मी में आग ने मचाया कोहराम

Wed, 26 Apr 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 26 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
The fire Havoc in hot
कश्यप कालोनी में भूसे व बिटोड़े में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत रोड स्थित एक मकान में धूपबत्ती से आग लग गई। धुआं उठता देख पड़ोस के लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। इसके अलावा कश्यप कालोनी में विद्युत लाइन में उठी चिंगारी से बिटौरों में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


 बागपत निवासी सोहनवीर बोद्ध, शहर के बड़ौत रोड स्थित धर्मपाल सिंह के मकान में रहते है। मंगलवार सुबह धूपबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की। उसके बाद कमरा बंद करके बाहर चले गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान धूपबत्ती से कमरे में आग लग गई। कमरे से धुआं आता देख पड़ोस के लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने ताला तोड़कर किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक घरेलू सामान जल चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कश्यप कालोनी में बिटौरे और भूसे के ढेर लगा रखे है। उनके ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन की चिंगारी से बिटौरा में आग लग गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वहां पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

लेकिन तब तक कालोनी निवासी रतनपाल, फूलसिंह, रामवीर, कल्लू, सतेंद्र और देवेंद्र के बिटौरे जल चुके थे। सूचना मिलते ही वहां पर दमकल कर्मी पहुंचे,लेकिन उनकी गाड़ी में पानी नहीं था। नाले में पाइप लगाकर आग बुझाई। इसमें महिला, पुरूष और बच्चों ने सहयोग किया। 


उधर, आग की चपेट में आने से साधु हरपाल नाथ की झोपड़ी जलने से बाल-बाल बची। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां पर आग लगने की घटना हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed