फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fire created a stir

आग से मचा हड़कंप

Sat, 25 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Sat, 25 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
नगर में डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित सब्जी मंडी में थोक विक्रेता की दुकान में रात के समय अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर आग लगा दी। इससे हजारों रुपये का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोगों ने सब्जी के थोक विक्रेता राजेश की दुकान का ताला तोड़कर आग लगा दी। इससे दुकान में रखे 15 कुंतल प्याज, 4 कुंतल टमाटर, 500 खाली बोरे, लकड़ी की पेटियां आदि करीब 30 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सुबह करीब चार बजे खेतों में जा रहे किसानों ने दुकान में आग लगी देखी तो दमकल कर्मियों को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो चुका था। अनाज मंडी में कोई भी चौकीदार रात्रि के समय नहीं रहता है। सब्जी विक्रेताओं ने अनाज मंडी के अधिकारियों से रात्रि में चौकीदार रखे जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दुकान मालिक राजेश ने थाने पहुंच घटना पर रोष जता अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे रिपोर्ट दर्ज करायी। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

आग बुझाते समय दो झुलसे
खेकड़ा। पाठशाला मार्ग पर दुकान में रखे मिनी गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने पर आग लग गई। अथक प्रयास कर सिलेंडर को दुकान से बाहर फेंक आग बुझाई। इसमें बुझाते समय दुकानदार समेत दो युवक झुलस गए। नगर में पाठशाला मार्ग पर स्थित माठू की दुकान में गैस सिलेंडर रखा हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सिलेंडर में गैस का रिसाव होने पर आग लग गयी।


इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकानदार और एक अन्य युवक ने साहस कर सिलेंडर को दुकान से बाहर फेंका। इसमें माठू और सुनील दो युवक झुलस गए। लोगों ने दोनों झुलसे लोगों को उपचार के लिये प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। लोगों ने लिकेज सिलेंडर को बालू में दबा किसी तरह आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed