{"_id":"589a0a524f1c1b8a5237992b","slug":"the-final-day-of-the-ballot-papers-cast-vote-by-146-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 146 कर्मियों ने बैलेट पेपर से डाला वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 146 कर्मियों ने बैलेट पेपर से डाला वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में विधानसभा चुनाव में मतदान करने के बाद उंगली में निशान दिखाती महिला कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान किया। अंतिम दिन 146 कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से अपने वोट डाले। बूथों पर अधिकारी वोटरों का इंतजार देखते रहे। शाम तक इक्का-दुक्का कर्मचारी ही मतदान केंद्र तक पहुंचे।
शहर के गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में जिले भर के सरकारी कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट पेपर से तीनों विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को अंतिम दिन तीनों विधानसभा सीटों पर 146 कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से मतदान किया। अंतिम दिन कर्मचारियों में मतदान के प्रति उत्साह कम नजर आया। छपरौली विधानसभा सीट के लिए 43 कर्मचारियों ने मतदान किया। बड़ौत विधानसभा के लिए 78 कर्मचारियों ने वोट डाली। सबसे कम मतदान बागपत विधानसभा सीट के लिए हुआ, जहां पर मात्र 25 कर्मचारी ही वोट डालने के लिए पहुंचे। पांच दिनों में 1689 कर्मचारी ही मतदान कर सके। अधिकारियों की माने तो तीनों सीटों पर तीन से चार हजार के बीच में कर्मचारी हैं, जो विभिन्न विभागों में तैनात हैं। इनमें आधे से कम ही वोट डालने के लिए पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी ह्दय शंकर तिवारी ने कहा कि अंतिम दिन 146 कर्मचारियों ने मतदान किया। अब उन कर्मचारियों को ड्यूटी निर्धारित कर दी जाएगी।
दो दिन में 331 ने ही डाले वोट
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने पोस्टल बैलेट पेपर से आशा, आंगनबाड़ी, सहायिका और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मतदान करने के लिए दो दिन बढ़ाए थे। दो दिन बढ़ाने का कोई फायदा नहीं पहुंचा। दो दिन के अंदर केवल 331 कर्मचारी ही मतदान करने के लिए पहुंचे, जबकि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या जिले में काफी है।