फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The film bull's eye was made in Jauhari

जौहड़ी में बनी थी फिल्म सांड़ की आंख

Wed, 23 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The film bull's eye was made in Jauhari
- 11 फरवरी 2019 से शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। फिल्म सिटी कलाकारों के लिए उम्मीद की नई रोशनी है। जिले के कलाकारों ने मुंबई तक धाक जमाई है। फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग के लिए मुंबई के सितारे जिले के जौहड़ी गांव में पहुंचे थे।
शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की सांड़ की आंख की शूटिंग पिछले साल 11 फरवरी से जौहड़ी में हुई थी। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग देखने के लिए युवाओं का जोश देखते ही बनता था। करीब एक माह तक शूटिंग चली थी। अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर शूटिंग के दौरान गांव में ही रही थी। निर्देशक तुषार हीरा नंदानी के अलावा अभिनेता प्रकाश झा भी गांव पहुंचे और पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया था।
विज्ञापन

शूटर दादी चंद्रो तोमर का कहना है कि फिल्म सिटी बननेे से नई पीढ़ी को लाभ होगा। फिल्मों में कॅरियर बनाने के लिए युवाओं को मुंबई के अलावा दूसरा विकल्प भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड में चमकी म्हारी छोरियां
बागपत। बॉलीवुड में जिले की बेटियों ने अपनी धाक जमाई है। अभिनेत्री महिमा चौधरी जिले के ककड़ीपुर गांव की रहने वाली हैं। परदेस, धड़कन जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया। युविका चौधरी बड़ौत की रहने वाली है। फिल्म ओम शांति ओम से पहचान बनाने वाली युविका ने दो साल पहले प्रिंस नरूला से शादी कर ली थी।

इन्होंने भी कर दिखाया कमाल
बागपत। कासिमपुर खेड़ी के राजा चौधरी बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। अभिनेत्री श्वेता तिवारी से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।
कैमरे ने दिलाई पहचान
बागपत। बालैनी क्षेत्र के पुरा गांव निवासी किसान महावीर सिंह ठेकेदार के बेटे मनीष मलिक ने साल 2008 में मुंबई की राह पकड़ी। टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’, ‘गठबंधन’, और ‘ये हैं चाहते’ को लंबे समय तक उन्होंने शूट किया है। सावधान इंडिया के शो में वह अपने कैमरे का कमाल दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed