{"_id":"61feb20fd0db1d252f10bd30","slug":"the-festival-of-vasant-panchami-was-celebrated-with-great-pomp-in-educational-institutions-baraut-news-mrt575935576","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी का उत्सव
विज्ञापन
बड़ौत के वनस्थली स्कूल में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती को नमन करते प्रबंधक व शिक्षक।
- फोटो : BARAUT
विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शिक्षण संस्थानों में शनिवार को वसंत पंचमी उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। माउंट लिटरा स्कूल में संस्थापक हंसकुमार जैन व डायरेक्टर बिजेद्र जैन ने कहा कि वसंत पंचमी हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। आज के दिन ऋतुराज वसंत का आगमन माना जाता है।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के डायरेक्टर हर्षित जैन, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह और सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन ने विद्यादात्री मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। कहा कि वसंत पंचमी के दिन विद्या और ज्ञान की अधिष्ठाती देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा ने मां शारदे से प्रार्थना की। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर आदि ने वसंत पंचमी का महत्व बताया।