{"_id":"611bfce48ebc3e432a48f9e5","slug":"the-female-thug-gang-cheated-the-grocery-trader-of-30-thousand-baghpat-news-mrt5521480136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में महिला ठग का गिरोह सक्रिय, अब किरयाना व्यापारी से 30 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में महिला ठग का गिरोह सक्रिय, अब किरयाना व्यापारी से 30 हजार की ठगी
विज्ञापन
-अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारी से घी व तेल के टिन बागपत में मंगवाकर महिला व दो युवक गायब हुए
-इलेक्ट्रिॉनिक सामान के व्यापारी से पांच दिन पहले ऐसे ही हुई ठगी, एक ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रही महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में ठगी करने वाला महिला का गिरोह सक्रिय हो गया है। जो पिछले एक सप्ताह में कई व्यापारियों से ठगी कर चुका है। महिला के ठग गिरोह ने मंगलवार को अग्रवाल मंडी टटीरी के किराना व्यापारी से 30 हजार रुपये के सामान की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस के पास शिकायत की गई है। इसमें पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है, क्योंकि एक ही मोबाइल नंबर से बार-बार ठगी के बावजूद उस महिला को पुलिस पकड़ नहीं रही है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सुभांशु जैन ने बताया कि उनके पिता प्रवीण कुमार जैन किरयाना के सामान के थोक विक्रेता है। उनके पास मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे मोबाइल पर एक महिला का फोन आया और खुशी शर्मा नाम बताते हुए महिला ने घी के दस टिन व सरसों के तेल का एक टिन बागपत नगर में दिल्ली रोड पर एक नर्सिंग होम के पास भेजने के लिए कहा। प्रवीण जैन ने घी व तेल के टिन रिक्शा में रखवाकर बताए गए पते पर भेज दिए। यहां पर दो व्यक्ति मिले, जिन्होंने रिक्शा वाले की महिला से फोन पर बात कराई तो रिक्शा वाले ने टिन उनके कैंटर में रखवा दिए। महिला ने रिक्शा वाले से कहा था कि वह पास ही एक बाइक शोरूम पर मौजूद है। वह टिन रखकर उससे रुपये लेकर चला जाए। टिन रखवाने के बाद रिक्शा चालक जब वहां पहुंचा तो शोरूम पर खुशी शर्मा नाम की कोई महिला नहीं मिली। वह वापस उस जगह पर पहुंचा, जहां कैंटर में टिन रखवाए थे, तो वहां से दोनों व्यक्ति गायब मिले। प्रवीण जैन ने बताया कि महिला ने 30 हजार रुपये के सामान की ठगी की है। इस मामले में उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
एक सप्ताह में दूसरी घटना
इससे पहले दस अगस्त को बागपत निवासी व्यापारी मानकचंद जैन से 33 हजार रुपये के बिजली के तार की ठगी की गई थी। उसके बाद भी पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि महिला ने ठगी करने के लिए दोनों मामलों में एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों घटनाओं का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।