फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The feeling of wanting salvation is to leave the attachment: Gupti Sagar

मोह को छोड़ना ही मोक्ष को चाहने का भाव : गुप्ति सागर

Sun, 26 Jan 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
The feeling of wanting salvation is to leave the attachment: Gupti Sagar
बड़ौत के दिगंबर जैन कालेज स्थित सी फिल्ड में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में उपाध्याय श्री 108 गुप्? - फोटो : BAGHPAT
बड़ौत (बागपत)। उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज ने कहा कि जहां पंच कल्याणक होता है, वहां स्वर्ग हो जाता है। सारे दुख दूर हो जाते हैं। मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। मोह को छोड़ना ही मोक्ष को चाहने का भाव है।
विज्ञापन

शनिवार को दिगंबर जैन कॉलेज में पंच कल्याणक महोत्सव के पहले दिन जैन मुनि ने कहा कि धर्म ध्वजा का पूर्व दिशा में जाना बहुत शुभ संदेश है। राग का जीवन से रहित हो जाना वैराग्य का भाव समाहित हो जाना है। मोह को छोड़ना ही मोक्ष को चाहने का भाव है। यहां तक पहुंचने वाला संस्कारों को लेकर आने वाला योगी होगा, जिसका नाम सुनते ही मन प्रफुल्लित हो जाता है। नाम का आकर्षण रत्नत्रय के विशुद्ध परिणाम का प्रतिफल है, जिसे किसी ने देखा न हो, नाम सुनते ही अपने आप में धन्यता का अनुभूत अनुभव कर मन, वचन, कार्य से समाहित हो जाते हों, फिर साक्षात दर्शन की बात ही क्या है? जो भी इनके चरणों में आता है, इन्हीं का होए बिना रहता नहीं। विरोधी वैर भूल जाता है। बदले में भक्त बन भक्तपने की भेंट श्रीचरण में अर्पित कर देता है। उन्होंने सभी को आशीर्वाद देकर मंगल कामना की। इस दौरान लोग भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed