फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fate of 44 directors is in the hands of 631 delegates

Baghpat News: 631 डेलीगेट के हाथों में 44 डायरेक्टर की किस्मत

Sun, 06 Oct 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 06 Oct 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The fate of 44 directors is in the hands of 631 delegates
बागपत। जिले की दो गन्ना समिति व दो मिल समिति के 631 डेलीगेट के हाथों में 44 डायरेक्टर की किस्मत है। अब डेलीगेट चुनाव के बाद डायरेक्टर का चुनाव किया जाएगा। सात अक्तूबर को मतदाता सूची चस्पा कर आपत्ति मांगी जाएंगी और इसके बाद 16 अक्तूबर को मतदान किया जाएगा। वहीं 17 अक्तूबर को उपसभापति व सभापति के लिए मतदान व मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दो गन्ना समिति बागपत व मलकपुर और दो मिल समिति बागपत व रमाला में डेलीगेट के पदों पर चुनाव हुआ था। इसमें जिले में 631 डेलीगेट ने जीत दर्ज की थी। इनमें काफी डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। डेलीगेट चुनाव के बाद अब सात अक्तूबर से डायरेक्टर पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सात अक्तूबर को मतदाता सूची चस्पा की जाएगी और आठ अक्तूबर को किसान अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद नौ अक्तूबर को आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची चस्पा की जाएगी। 10 को नामांकन पत्र दाखिल, 11 को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन, 16 सुबह दस बजे शाम चार बजे तक मतदान व उसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गन्ना समिति व मिल समिति में बनेंगे 44 डायरेक्टर
जिले की दो गन्ना व दो मिल समिति में 44 डायरेक्टर चुने जाएंगे। एक समिति में 11 डायरेक्टर के पद हैं। अब डायरेक्टर के पद पर चुनाव होगा और इसमें निर्वाचित हुए डेलीगेट मतदान करेंगे। जिले में 631 डेलीगेट डायरेक्टरोें की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें बागपत मिल समिति में 193, रमाला मिल समिति में 90, बागपत गन्ना समिति में 204 व मलकपुर गन्ना समिति में 144 डेलीगेट चुने गए हैं।
- 17 को होगा उप सभापति व सभापति का चुनाव
17 अक्तूबर को उपसभापति व सभापति का चुनाव किया जाएगा। गन्ना समिति में उपसभापति व सभापति तो चीनी मिल में उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। चुनाव कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। एक दिन में सभी प्रक्रिया पूरी होगी। 17 अक्तूबर को ही नामांकन पत्र दाखिल, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन, मतदान व मतगणना होगी।

- वर्जन : डायरेक्टर पद के लिए चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए सात अक्तूबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। इंदू, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed