फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The farmer will be deputed in Delhi baghpat

दिल्ली में जुटेंगे बागपत के किसान

Fri, 02 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत Updated Fri, 02 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बागपत में जंतर-मंतर पर पांच दिसंबर को होने वाली पंचायत के लिए रालोद नेताओं ने तैयारियां की। किसान मुद्दों पर दिल्ली में होने वाली पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, जदयू नेता शरद यादव और केसी त्यागी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यालय पर रालोद नेताओं ने जंतर मंतर पर होने वाली पंचायत की तैयारियां कीं। वहां रालोद के अलावा जदयू के नेता भी किसानों के मुद्दों पर मंथन करेंगे। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि गन्ना भुगतान, कर्ज माफी, देश के कृषि बजट को बढ़ाने की मांग को लेकर जंतरमंतर पर किसान हितों को लेकर धरना-प्रदर्शन होगा। मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उधर, बड़ौत तहसील में चल रहे धरने में शुक्रवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। छपरौली विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, अश्वनी तोमर, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर, पीतम सिंह चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर,     अरुण तोमर बॉबी, रणवीर सिंह, रीता चौहान, सतीश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष परमेंद्र तोमर, कपिल चौधरी, ओमवीर ढाका मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed