फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The family of the accused is posting threatening statuses.

Baghpat News: हत्यारोपी के परिवार वाले लगा रहे धमकी भरे स्टेटस

Thu, 16 Oct 2025 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The family of the accused is posting threatening statuses.
- बाघू गांव के अंकुर की हाईवे पर की गई थी हत्या, छह आरोपी भेजे जा चुके है जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बाघू गांव के अंकुर की हत्या में जेल भेजे गए आरोपियों के परिवार वाले सोशल मीडिया पर धमकी भरे स्टेटस लगा रहे है। इससे अंकुर के परिवार वाले भयभीत है और उन्होंने हमला होने का खतरा जताते हुए पुलिस से सुरक्षा दिलाने की मांग की।
बाघू गांव निवासी उदयवीर ने बताया कि चार सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ईंट भट्ठे के समीप कार से टक्कर मारकर उसके बेटे अंकुर को गिरा दिया। इसके बाद गोली मारकर अंकुर की हत्या कर दी गई। इसमें अंकुर के बड़े भाई मोनू नैन ने आनंद, अनमोल, विनय उर्फ बिच्छू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने ताराचंद, विनय उर्फ बिच्छू, आनंद निवासी संतोषपुर, करण निवासी भागौट समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप लगाया कि जेल गए हत्यारोपियों के परिवार वाले सोशल मीडिया पर धमकी देने और बदला लेने की बात लिखकर स्टेट्स लगा रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंकुर की हत्या से पहले भी इसी तरह सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगाए गए थे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस की टीम तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed