फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The family denied the incident with the girl in the train and did not lodge a complaintThe family denied the incident with the girl in the train and did not lodge a complaint

Baghpat News: परिजनों ने बच्ची से ट्रेन में घटना से इंकार कर नहीं दी शिकायत

Wed, 02 Jul 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The family denied the incident with the girl in the train and did not lodge a complaintThe family denied the incident with the girl in the train and did not lodge a complaint
बागपत। खेकड़ा स्टेशन पर शनिवार रात यात्रियों के ट्रेन में बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाकर हंगामा करने के मामले में परिजनों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। परिजनों ने बच्ची के साथ ऐसी घटना होने से भी इंकार कर दिया। परिजनों के घटना से इंकार करने पर जीआरपी ने पकड़े गए युवक को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन


खेकड़ा स्टेशन पर शनिवार रात को ट्रेन में दिल्ली-सहारनपुर जा रहे यात्रियों ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वहां एक युवक को पकड़ लिया। यात्रियों ने युवक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और युवक की धुनाई कर खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हवाले कर दिया। इस मामले में सोमवार तक भी शिकायत नहीं आई तो जीआरपी उस बच्ची के घर पहुंची, जहां उसके परिजनों ने बच्ची के साथ ऐसी कोई घटना नहीं होने की बात कहते हुए शिकायत करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में जीआरपी थाना प्रभारी उधम सिंह तालान ने बताया कि बच्ची के परिजनों से दो बार बात की गई तो उन्होंने ऐसी घटना होने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को गलतफहमी हो गई थी और इसलिए उन्होंने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed