फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The elevated road of Delhi-Dehradun Economic Corridor will be completed by May.

Baghpat News: दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड रोड मई तक पूरी होगी

Wed, 20 Mar 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The elevated road of Delhi-Dehradun Economic Corridor will be completed by May.
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा तक एलिवेटेड रोड निर्माण का इंतजार बढ़ गया है क्योंकि कई जगह कार्य अधूरा पड़ा है और वह मई तक पूरा होने की उम्मीद है। अब मार्च की जगह मई में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही इस पर वाहन दौड़ सकेंगे। जिससे लोगों का दिल्ली का सफर केवल बीस मिनट में पूरा होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से एलिवेटेड रोड का निर्माण 1323 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। इसको पूरा करने की समयावधि मार्च 2024 थी। जिसपर कार्य भी तेजी से किया गया और उसको मार्च में शुरू करने की बात भी कही जा रही थी। मगर अब निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने कई समस्याएं होने के कारण निर्माण में देरी होने की बात कही है। हालांकि उनका दावा है कि निर्माण कार्य 95 प्रतिशत हो चुका है और तारकोल की सड़क का कुछ काम बाकी है। उसे भी जल्दी ही पूर्ण करा दिया जाएगा। मई माह के अंत तक रोड पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर अभी कई जगह सड़क टूटने से समस्या होती है। मगर एलिवेटेड रोड का निर्माण होने से दिल्ली जाने में आसानी होगी। इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होना चाहिए। - नरेश शर्मा, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड बनने से दिल्ली और गाजियाबाद आदि स्थानों पर जाने में समय भी कम लगेगा और जाम से मुक्ति मिलेगी। एलिवेटेड रोड का निर्माण को जल्द पूरा कराया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें काफी देरी हो रही है। - अजय शर्मा, खेकड़ा

एलिवेटिड रोड का निर्माण कार्य निर्धारित समय मार्च 2024 में पूरा किया जाना था। मगर इसमें कुछ देरी होने के कारण अब मई के आखिर तक कार्य पूरा करके इसे शुरू कर दिया जाएगा। जिससे वाहन चालकों की समस्या दूर हो जाएगी और वह दिल्ली आसानी से जल्द पहुंच सकेंगे। - माजिद अब्बास खान, जीएम एलिवेटेड रोड निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed