{"_id":"6161d8b08ebc3e6265397582","slug":"the-effigy-of-the-son-of-the-minister-of-state-for-home-was-burnt-in-the-jv-college-premises-baraut-news-mrt5599703173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवी कॉलेज परिसर में गृह राज्यमंत्री के बेटे का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवी कॉलेज परिसर में गृह राज्यमंत्री के बेटे का पुतला जलाया
विज्ञापन
बड़ौत के बिजरौल रोड़ पर लखीमपुर खीरी घटना के आरोपी आशीष मिश्र का पूतला फूंकते रालोद छात्र सभा के ?
- फोटो : BARAUT
रालोद छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर घटना का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लखीमपुर में किसानों की हत्या के विरोध में शनिवार को रालोद छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने बिजरौल रोड पर जेवी कॉलेज परिसर में गृह राज्यमंत्री के दोषी बेटे का पुतला जलाया।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जेवी कॉलेज परिसर मेें शनिवार को रालोद छात्रसभा के अध्यक्ष अभिलाष तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान छात्रों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे के बेटे के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मंत्री के बेटे का पुतला भी जलाया। उन्होंने कहा लखीमपुर खीरी में मंत्री के बेटे ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर का कार चढ़ाकर किसानों की हत्या कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक हम लोग का आंदोलन जारी रहेगा। वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि लखीमपुर के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके अलावा गृह राज्यमंत्री व यूपी के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। इस दौरान शुभम, आशीष, राहुल, विपिन, उज्जवल, विकुल, विकास, मनीष, सागर, रोहित, आशुतोष, प्रणव, आकाश, विवेक शामिल रहे।
पुलिस को देखकर भागे कार्यकर्ता
बड़ौत। पुतला दहन करने की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने पुतला दहन कर रहे छात्रों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। इस सूचना पर रालोद के बड़े पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस द्वारा किए जा रहे इस बर्ताव की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा लोकतंत्र में अपनी बातों को रखना और किसी घटना का विरोध करना भी अब अन्याय हो गया है।