फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The driver-operator was beaten up by running

चालक-परिचालक को युवकों ने दौड़ा-दौडाकर पीटा

Tue, 30 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The driver-operator was beaten up by running
बड़ौत। दिल्ली से बड़ौत आ रही रोडवेज बस में किराए को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने दिल्ली बस स्टैंड पर परिचालक और चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यात्रियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दिल्ली से रविवार रात बड़ौत डिपो की बस नंबर यूपी 17एटी 5330 यात्रियों को लेकर बड़ौत आ रही थी। लोनी के पास से दो तीन बस में चढ़े। इस दौरान युवकों की किराए को लेकर परिचालक दीपक और चालक रामकुमार के साथ विवाद हो गया। इस दौरान यात्रियों ने मामला शांत कराया। इसके बाद सररूपुर गांव के पास फिर से युवकों की परिचालक और चालक के साथ कहासुनी हो गई। चालक रामकुमार ने बस रोककर दोनों को नीचे उतार दिया। जैसे ही बस दिल्ली स्टैंड पर पहुंची तो तीन बाइकों पर सवार पांच-छह युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और परिचालक व चालक पर हमला बोल दिया। पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। जिस पर पुलिस और यात्रियों ने घेराबंदी कर दो को दबोच लिया। चालक और परिचालक ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से उनके साथियों के नाम पूछे जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed