फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dream of own house will remain unfulfilled

Baghpat News: अपने मकान का सपना रहेगा अधूरा

Mon, 06 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 06 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The dream of own house will remain unfulfilled
बागपत। जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीबों का अपने मकान का सपना अभी अधूरा रहेगा। क्योंकि योजना के तहत जिले को आवास का लक्ष्य आवंटित नहीं किया गया है और इस कारण मकान बनवाने के लिए आवेदन करने वालों के फार्म लेने बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में आठ हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। जिन्हें तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये देकर मकान निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मगर पिछले कुछ महीनों से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में जिले को लक्ष्य आवंटित नहीं किए जाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिस कारण नए लाभार्थियों का न तो चयन हो रहा है और न ही उनके फार्म जमा किए जा रहे है। जिसको लेकर लोग इधर उधर भटक रहे है तो अधिकारियों के यहां शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की कश्यप काॅलोनी निवासी राकेश, भजन विहार कालोनी निवासी संजय आदि ने बताया कि जमीन होने के बाद भी उन्हें किराये के मकान में रहना पड़ रहा है।
जारी किया जाए लक्ष्य
डूडा के कर्मचारी योजना में बजट नहीं आने की बात कहकर वापस भेज रहे है। जिसके चलते वह कई बार डूडा कार्यालय जा चुका है, लेकिन फार्म जमा नहीं किया गया। - अब्दुल
---
किराये के मकान में रहने को मजबूर
पिछले काफी समय से वह किराये पर रह रही है। अपना मकान बनाने के लिए कई महीने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए डूडा कार्यालय फार्म जमा करने गई थी। लेकिन फार्म जमा नहीं किया गया। - रुखसार
--
चक्कर लगाकर थम गई
प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ लेने के लिए कई बार डूडा कार्यालय जा चुकी है। पिछले कई महीने से चक्कर लगाकर थक चुकी है, लेकिन उसे लाभ न हीं मिला। - नसीमा।

---
कोट...
-प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लक्ष्य अभी नहीं मिला है। कार्यालय में आवास योजना के फार्म जमा न करने का मामला संज्ञान में नहीं है। लक्ष्य आवंटित होने के बाद पात्रता के हिसाब से लाभ दिलाया जाएगा। - पूजा चौधरी, एसडीएम व परियोजना अधिकारी डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed