फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The doctor left the bandage after operating in the stomach of the sister-in-law of the CO

सीओ की भाभी के पेट में डाक्टर ने ऑपरेशन करके छोड़ी पट्टी

Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The doctor left the bandage after operating in the stomach of the sister-in-law of the CO
- बड़ौत रोड पर स्थित निजी अस्पताल में कराया था पेट में रसौली का ऑपरेशन, तभी पट्टी छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

- दिल्ली में जांच कराने पर पेट में पट्टी होने का पता चला, ऑपरेशन कराकर निकलवाई, पुलिस से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के डाक्टरों पर ऑपरेशन के बाद सीओ की भाभी के पेट में पट्टी छोड़ने का आरोप लगा है। काठा गांव की रहने वाली महिला के पेट में रसौली होने पर ऑपरेशन कराया गया था। उसके बाद हालत बिगड़ने पर दिल्ली के अस्पताल में जांच कराई गई तो पेट में पट्टी होने का पता चला। जिसे दोबारा ऑपरेशन कराने के बाद निकलवाया गया। इस मामले में अस्पताल के डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में शिकायत दी गई है।
काठा गांव के रहने वाले यूपी पुलिस में सीओ भगत सिंह के भाई सुभाष चौधरी की पत्नी सरोज के पेट में रसौली होने का पता चला तो मई 2021 में बड़ौत रोड पर स्थित निजी अस्पताल में उनका ऑपरेशन कराया गया। सरोज को पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, लेकिन उनके पेट से करीब पंद्रह दिन बाद ही पस निकलने लगा। सरोज को उनके पति रात में ही अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टर ने देखने से इंकार कर दिया। इससे सरोज को बड़ौत के अस्पताल में लेकर पहुंचे तो वहां भी पस निकलना बंद नहीं होने पर डाक्टर ने दोबारा ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इससे सरोज को परिजन दिल्ली के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां सीटी स्कैन में पता चला कि उनके पेट में पट्टी है। इसके बाद ऑपरेशन करके पेट से पट्टी निकाली गई। सुभाष ने पत्नी की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने को शिकायत दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल चेयरमैन का कहना है कि मरीज को छुट्टी करने पर परिजनों ने लिखकर दिया था कि वह उपचार से संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed