फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The district has been divided into three zones and 15 sectors for the PCS examination.

Baghpat News: पीसीएस परीक्षा के लिए जिला तीन जोन व 15 सेक्टर में बांटा

Mon, 06 Oct 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The district has been divided into three zones and 15 sectors for the PCS examination.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में 12 अक्तूबर को होने वाली पीसीएस, एसीएफ व आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा को तीन जोन व 15 सेक्टर में बांट दिया गया है। जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ सह केंद्र व्यवस्थापक व केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए हैं। सभी को समय से केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए है। अधिकारियों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्रों की संख्या को देखते हुए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 8:45 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली के लिए एक बजे केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा। 1:45 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा। तीनों तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है और उनकी देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण कराई जाएगी। nये बनाए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट : सेक्टर मजिस्ट्रेट एआर कॉपरेटिव इंदु सिंह, जिला रोजगार सहायता अधिकारी विपिन कुमार, उपनिदेशक कृषि विभाति चतुर्वेदी, जिला उद्यान अधिकारी निधि सिंह, अभिहीत अधिकारी डीपी सिंह, खेकड़ा तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी, उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया, सीवीओ डॉ. अरविंद त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव, बड़ौत तहसीलदार श्वेताभ, तहसीलदार बागपत अभिषेक चौधरी और जिला गन्ना अधिकारी अमर प्रताप सिंह बने।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट बीडीओ नरेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ. शुभम कुमार, डॉ. त्रृभवन यादव, नायब तहसीलदार विनोद कुमार, वंशिका सिंह, विनोद कुमार, अतुल रघुवंशी, विजय कुमार, परवेज खान, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान प्राचार्य मोहम्मद हामिद लतीफ, नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अक्षय बालियान, बीडीओ भंवर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed