फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The devotees come for Parshurashmevara Mahadev's Jalabhishek

परशुराश्मेवर महादेव को उमड़े भक्त

Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
The devotees  come for Parshurashmevara Mahadev's Jalabhishek
पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरा गांव के परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जिलेभर के शिवालयों में महादेव की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात झंडा पूजन के बाद से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो गए । बुधवार को चतुर्दशी पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। कांवड़ियों के अलावा आसपास के गांवों और जिलों से भी शिवभक्त यहां पहुंचे।
विज्ञापन


हर हर महादेव के जयघोष के साथ शिव का जलाभिषेक किया। मुख्य मार्ग से मंदिर के गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दोपहर तीन बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दिखी। मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा का कहना है कि लाखों श्रद्धालुओं ने बुधवार को जलाभिषेक किया । कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। उधर, जिलेभर के शिवालयों में भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंचवटी मंदिर, रेलवें स्टेशन स्थित मंदिर, रेलवे रोड पर स्थित शिव मूर्ति शिवालय, पंचमुखी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, पट्टी चौधरान शिवालय, पंजाबी क्वार्टर मंदिर व अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु शिवलिंग की पूजा करते देखे गए। देर शाम तक श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ रही। वहीं वाजिदपुर गांव के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। 

वहीं लौहड्डा गांव के शिव मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी के अमित लौहड्डा और अंकित तोमर ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व में शांति की दुआ मांगी। बाद में भंडारे का आयोजन किया। इसमें राहुल, कपिल तोमर, भ्ूारा, अंकित, सचिन आदि का सहयोग रहा।


खेकड़ा में मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ, शिव मंदिर अहिरान, सदा शिव शक्ति मंदिर रेलवे रोड, शिव मंदिर रटौल, बाबा काले सिंह मंदिर, बालाजी मंदिर, मोहल्ला मुंडाला शिव मंदिर आदि स्थानों पर भजन कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन दिन भर चलता रहा।  दाहा क्षेत्र के निरपुड़ा, दाहा, भड़ल, गैडबरा में महाशिवरात्रि पर पूजन किया। अग्रवाल मंडी टटीरी में भी शिव मंदिर, राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा समेत अन्य मंदिरों में पूजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed