फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The department woke up after the death of animals, set up a camp and provided medicine.

Baghpat News: पशुओं की मौत के बाद जागा विभाग, कैंप लगाकर दवाई दी

Sat, 01 Nov 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The department woke up after the death of animals, set up a camp and provided medicine.
ढिकौली में बीमार पशु की जांच कर इलाज करते पशु चिकित्सक। स्रोत:पशु चिकित्सक
रटौल। ढिकौली गांव में दो सौ से अधिक पशुओं की मौत के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर जांच की। फिर शिविर लगाकर पशुओं की जांच करने के बाद दवाई दी।
विज्ञापन

ढिकौली गांव में खुरपका व मुुंहपका बीमारी के चलते दो माह में 200 से अधिक पशुओं की मौत हो गई थी और तीन सौ से अधिक पशु बीमार चल रहे थे। पशुओं की मौत के बाद लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया था। इसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर जांच की। डाॅक्टर शुभम कुमार, डाॅक्टर नेहा सिन्हा, डाॅक्टर मानव ने घर-घर जाकर पशुओं की जांच की। फिर शिविर लगाकर 110 पशुओं की जांच करने के बाद दवाई दी। उन्होंने लोगों को पशुओं के पास साफ सफाई रखने की अपील की, ताकि पशुओं को बीमारी से बचाया जा सके। इस दौरान प्रधान संदीप ढाका, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, अमित कुमार, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed