फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The crook ran away by robbing a revolver from Loni's businessman

लोनी के व्यापारी से रिवाल्वर लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा

Sun, 21 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The crook ran away by robbing a revolver from Loni's businessman
बागपत। गाजियाबाद के लोनी के व्यापारी से लाइसेंसी रिवाल्वर और नगदी लूटकर भाग रहे बदमाशों से बागपत कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश से पुलिस ने रिवाल्वर और लूटा गया सामान बरामद किसा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी निवासी व्यापारी जोध सिंह शनिवार देर रात बस से नौराजपुर गांव जाने के लिए लधवाड़ी मोड़ पर उतरे थे। तभी दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर उनसे लाइसेंसी रिवाल्वर, पांच कारतूस व पर्स लूट लिया। पर्स में 24 सौ रुपये व आधार कार्ड था। पीड़ित ने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर बागपत कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। घिरने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से रिवाल्वर, तमंचा व पर्स बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम साकिब पुत्र साबिर निवासी चिरौड़ी थाना लोनी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसके साथी को पुलिस तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो से उठ रहे पुलिस की मुठभेड़ पर सवाल
पुलिस की गोली से घायल बदमाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार के दिन के समय का है, जबकि पुलिस रात की घटना बता रही है। वीडियो में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी बदमाश को पकड़े हुए हैं। साथ में व्यापारी भी खड़ा है। वह कह रहा है कि बदमाश ने चलती रोडवेज बस में उससे रिवाल्वर लूटने की कोशिश की। अन्य यात्रियों के साथ मिलकर किसी तरह उसने बदमाश को दबोच लिया। वीडियो में बदमाश अपना गुनाह कबूल भी कर रहा है। वह कह रहा है कि रिवाल्वर लूटकर उसे अपने दो भाइयों और किसी ग्रामीण की हत्या करनी थी। यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की मुठभेड़ पर सवाल उठने लगे। जिनका जवाब देने से पुलिस अधिकारी बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed