फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The country will move forward if women become educated and self-reliant: Satyapal Singh

महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी तो आगे बढ़ेगा देश : सत्यपाल सिंह

Mon, 26 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The country will move forward if women become educated and self-reliant: Satyapal Singh
मिशन शक्ति अभियान के पहले चरण का समापन, कलक्ट्रेट के लोकमंच में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी तो देश आगे बढ़ेगा। अभिभावक बेटियों को शिक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें। परिवार में समानता का भाव रखें।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण के अंतिम दिन कलक्ट्रेट के लोकमंच पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि अभियान से महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। महिलाएं शिक्षित होंगी तो एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा। महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में होनी चाहिए। अभिभावकों से आह्वान किया कि बेटियों को शिक्षित करें और अच्छे संस्कार दें। महिलाओं में इतना आत्मविश्वास होना चाहिए कि वह अपने आप को हर समय सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने कहा कि महिलाएं शिक्षित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर कार्य करें। वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह गई हैं। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को अपने निर्धारित दायित्वों के दायरे में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हूबलाल उपस्थित रहे। संचालन आयुषी धामा ने किया।
130 महिलाओं और बेटियों को किया सम्मानित
बागपत। प्रथम चरण में 130 महिलाओं को चिह्नित करने के बाद शक्ति योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया गया। यह शक्ति योद्धा महिलाओं को सरकार की योजनाओं व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि प्रथम चरण जनपद में वृहद स्तर पर चलाया गया। 311428 पुरुष व 486881 महिलाओं को जागरूक किया गया। बेटे 224076 और बेटियों 223224 ने कुल 1202232 को जागरूक किया गया। सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

बढ़ते अपराध पर सांसद ने जताई नाराजगी
बागपत। जिले में बढ़ते अपराध पर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने नाराजगी जताई। कहा कि खेकड़ा और बड़ौत क्षेत्र में महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लिया जाए। थाना स्तर पर समस्याओं का निपटारा होना चाहिए। अवैध उगाही के कार्य किए जा रहे हैं। पुलिस को सख्ती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed