फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The country will always remember the sacrifices made by our soldiers.

Baghpat News: सैनिकों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा

Wed, 19 Nov 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The country will always remember the sacrifices made by our soldiers.
- हरियाखेड़ा गांव में रेजांगला शौर्य दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। हरियाखेड़ा गांव में रेजांगला शौर्य दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम हुआ, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया। मेधावियों व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अस्मिता लाल, ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव व एसडीएम अमरचंद वर्मा ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। डीएम ने कहा कि सरहद पर रात दिन सैनिक हमारी रक्षा करते हैं, तभी हम सब लोग चैन से अपने घरों में रहते हैं। पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने कहा कि 18 नवंबर 1962 को रेजांगला घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए भारतीय सेना के 113 जवान शहीद हो गए थे। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। सैनिक रेजांगला घाटी में माइनस डिग्री तामपान में तैनात रहकर देश की रक्षा करते हैं। कार्यक्रम में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चाहेराम प्रधान, खुशी यादव, आरके यादव, राजपाल यादव, कर्नल हरपाल सिंह, हरबीर सिंह, उदयवीर यादव, कैप्टन अशोक, सुमित उर्फ पिंटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed