{"_id":"682a37370cf7e9bee00d0e28","slug":"the-country-knows-how-to-teach-a-lesson-chandramohan-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-131599-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबक सिखाना जानता है देश : चंद्रमाेहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबक सिखाना जानता है देश : चंद्रमाेहन
विज्ञापन
बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में रविवार को राजपूत विकास समिति ने महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई। भाजपा के प्रदेश मंत्री ठा. चंद्रमोहन ने कहा कि यह वीरों की धरती है और नए दौर के भारत में आतंकियों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाता है। दुश्मनों की नापाक करतूत का मुंहतोड़ जवाब ऐसे ही दिया जाता रहेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश मंत्री ठा. चंद्रमोहन व समिति के अध्यक्ष सुनील चौहान ने महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। ठाकुर चंद्रमोहन ने कहा कि इन महापुरूषों की वीरता व शौर्य हम सभी के लिए प्रेरणा व ऊर्जा का स्त्रोत है। यह महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान जैसे वीरों का देश है, यहां आतंकियों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाता रहेगा। गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर ने युवाओं से महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलने और देश में राजपूत समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
अध्यक्ष सुनील चौहान प्रधान ने कहा कि आज हमें अपने पूर्वजों की वीरता व बलिदान पर गर्व है। पूरे विश्व में सम्राट पृथ्वीराज चौहान व महाराणा प्रताप का नाम सम्मान से लिया जाता है। कहा कि समाज हित में सुधार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से नशा खोरी से बचने व शिक्षा पर ध्यान देकर समाज का नाम देश व विदेशों में रोशन करने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद कॉलेज से राष्ट्र वंदन चौक तक तिरंगा यात्रा निकालकर देश की सेना के पराक्रम को नमन किया। इस दौरान ठाकुर अजयवीर सिंह, मनोज आर्य, पूर्व अध्यक्ष राजेश चौहान, अजय चौहान, सुदेश चौहान, मोनू चौहान, विजय फौजी, मनोज डायरेक्टर, पूर्व चेयरमैन विजयपाल, प्रदीप सोम मौजूद रहे।