फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The counting of votes has not been completed, the results were declared on the website

मतगणना पूरी हुई नहीं वेबसाइट पर घोषित हो गए परिणाम

Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
The counting of votes has not been completed, the results were declared on the website
बागपत। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कई अव्यवस्थाएं हावी रहीं। हद तो तब हो गई, मतगणना पूरी हुए बिना राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर परिणाम घोषित कर दिए गए। वेबसाइट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना काफी धीमी गति से हुई। इस कारण नतीजे आने में अनुमानित से काफी ज्यादा समय लगा। रविवार की देर रात तक भी जिला पंचायत के किसी भी वार्ड की गिनती पूरी नहीं हो पाई। इसी बीच करीब 12 बजे जिला पंचायत के छह वार्डों के रिजल्ट राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दिखाई देने लगे। विजेता दिखाए गए प्रत्याशियों को पता चला तो वह भी अचंभे में पड़ गए। वार्ड-15 से रालोद प्रत्याशी सुभाष गुर्जर और वार्ड-6 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयकुमार से बात की गई तो उन्होंने वेबसाइट पर नतीजे घोषित होने पर हैरानी जताई। दोनों का कहना था कि अभी तो काफी वोटों की गिनती बाकी है। अभी परिणाम कैसे घोषित हो सकता है। वेबसाइट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इससे प्रत्याशियों के समर्थक और एजेंटों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रविवार को क्रैश होती रही वेबसाइट
राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट रविवार को बार-बार क्रैश होती रही। ऐसे में जो लोग घर बैठे वेबसाइट पर नतीजे देखने की सोच रहे थे, उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। वेबसाइट क्रैश होने पर ये लोग फोन पर व्हाट्सएप पर चुनाव के नतीजे एक-दूसरे से जानने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों को कर दिया था विजेता घोषित
वार्ड प्रत्याशी
वार्ड-5 सुनीता
वार्ड-6 डॉ. जयकुमार
वार्ड-7 रीता
वार्ड-15 सुभाष गुर्जर
वार्ड-16 गीता
वार्ड-19 मनुपाल बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed