{"_id":"63f11c9f8dec3415ff0b5ab9","slug":"the-condition-of-more-than-200-devotees-engaged-in-queue-in-pura-mahadev-deteriorated-baghpat-news-c-14-1-123769-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पुरा महादेव में लाइन में लगे 200 से अधिक श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पुरा महादेव में लाइन में लगे 200 से अधिक श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ी
Sun, 19 Feb 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। परशुरामेश्वर मंदिर पर शनिवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने पहुंचे 200 से अधिक श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ गई। भीड़ और गर्मी होने पर घंटों से लाइन में लगे श्रद्धालुओं को चक्कर आने लगा तो उनको उल्टी भी होने लगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं को पीएचसी में भर्ती कराकर उनका उपचार कराया। चिकित्सकों का कहना था कि अधिक देर तक लाइन में लगे रहने और गर्मी के कारण श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई।
परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भीड़ अधिक होने के श्रद्धालुओं को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए घंटों तक लाइन में खड़े होना पड़ा। दिन चढ़ने पर जैसे ही गर्मी बढ़नी शुरु हुई तो वहां लाइन में लगे श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़नी शुरु हो गई। किसी को उल्टी दस्त तो किसी को चक्कर आने लगे। लाइन में खड़े लोग चक्कर आने से गिरने शुरु हो गए। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं को गांव की पीएचसी पर भर्ती कराकर उनका उपचार कराया। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि भीड़ अधिक होने और गर्मी में घंटों तक लाइन में लगने के कारण श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई थी। सभी श्रद्धालुओं का उपचार कराया।