{"_id":"58430dd74f1c1b626bde7900","slug":"the-concern-of-the-alliance-where-concern-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उन्हें गठबंधन की चिंता, किसान की फिक्र कहां ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उन्हें गठबंधन की चिंता, किसान की फिक्र कहां ’
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में चल रहे आमरण अनशन को संबोधित करते भाजपा सांसद डा.सत्यपाल सिह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बकाया भुगतान और वर्तमान पेराई सत्र में गन्ने की व्यवस्था की मांग के लिए कलक्ट्रेट में किसानों का धरना जारी रहा। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने छोटे चौधरी अजित सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें गठबंधन की चिंता है, किसान की कोई फिक्र नहीं है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से मिलते हैं, लेकिन भुगतान का कोई जिक्र नहीं करते।
भाजपा नेता एवं छपरौली के चेयरमैन संजीव खोखर का अनशन कलक्ट्रेट में जारी है। छपरौली क्षेत्र के सैकड़ों किसान धरने पर पहुंचे। भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि संसद में बकाया भुगतान और मिल मालिक उमेश मोदी पर कार्रवाई के लिए सवाल उठाया गया है। मिल मालिक की गिरफ्तारी होनी चाहिए। किसानों के साथ सीधा धोखा है। भाजपा संघर्ष करेगी और किसानों को उनका हक दिलाकर रहेगी। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि संसद में कभी किसानों के सवाल नहीं उठाए। रिकॉर्ड इसका गवाह है। साथ ही किसानों के करोड़ों रुपये बकाया के मुद्दे पर प्रदेश सरकार से कोई बात क्यों नहीं की। यह भी तंज कसा कि पिछले करीब एक दशक से कुछ लोग धरना शुरू करते हैं और बाद में वही उठवा भी देते हैं। यह किसानों के साथ छलावा है। प्रदेश सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, मनोज धामा, रामकुमार पंवार, संजीव खोखर ने भी विचार रखे। सतेंद्र तुगाना, अजय चौहान, कृष्णपाल राणा, मांगेराम मास्टर, सोमबीर, वेदपाल उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, जयदीप प्रधान, पूर्व विधायक केपी मलिक, सचिन शर्मा, जयकरण मौजूद रहे। उधर, अनशन पर बैठे संजीव खोखर का मेडिकल भी कराया गया।
सांसद के बोल, पचास से ऊपर वाले मानसिक गुलाम
बागपत। कलक्ट्रेट में भाजपा नेता संजीव खोखर के अनशन पर पहुंचे सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने अजीबोगरीब बयान भी दिए। उन्होंने रालोद नेताओं को बागपत में स्वागत के तौर पर सालों से दी जाने वाली रुपयों की थैलियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां तो 50 से अधिक की उम्र वाले कुछ लोग मानसिक गुलाम हो गए हैं। घर में रुपये न हो, काम चाहे जितने भी अटक जाएं, लेकिन नेताओं को थैलियां जरूर देंगे। सांसद ने कहा कि पिछले कई दशक से यही हालात है। इसे बदलना होगा। यही नहीं एक दिन पहले ही संसद में मिल मालिक उमेश मोदी की गिरफ्तारी की मांग कर चुके सांसद ने कलक्ट्रेट में मिल मालिक की तुलना तो दाउद इब्राहिम से ही कर डाली। कहा कि किसानों के साथ धोखा तो सीधा आतंकवाद जैसा ही है। इसे कैसे सहन किया जा सकता है। वह पहले किसान के बेटे हैं, इसके बाद राजनीतिक है।
विज्ञापन
जल्द ही होगा बड़ा फैसला
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि मलकपुर मिल पर सोमवार या मंगलवार तक कोई न कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने किसानों से एकजुटता से संघर्ष का आह्वान किया।