फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The committee submitted the report of verification of examination centers to the department

Baghpat News: समिति ने विभाग को सौंपी परीक्षा केंद्रों के सत्यापन की रिपोर्ट

Fri, 18 Oct 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 18 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
The committee submitted the report of verification of examination centers to the department
बागपत। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए समिति ने जिला विद्यालय निरीक्षक को केंद्रों के सत्यापन की रिपोर्ट सौंप दी है। अब विभाग की ओर से जांच के बाद विद्यालयों की सूची परिषद को भेजी जाएगी। परिषद ने विभाग को 20 अक्तूबर तक सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए परिषद ने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। टीम में तहसीलदार के अलावा निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया था। टीम को 15 अक्तूबर तक विद्यालयों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, शौचालय, कक्ष, पेयजल सहित अन्य संसाधनों का सत्यापन कर कार्यालय में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। समिति ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। अब विभाग की ओर से रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- समिति ने अपनी रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध करा दी है। अब कार्यालय स्तर पर रिपोर्ट का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद 20 अक्तूबर तक विद्यालयों की रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed