Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Chrysolizator smashed the Head Consul's head open.

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर ने हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ा

Sat, 07 Nov 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The Chrysolizator smashed the Head Consul's head open.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर में यमुना मार्ग पर साप्ताहिक पैठ में हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली ने हेड कांस्टेबल पर हमला कर सिर फोड़ दिया। लोगों ने हमलावर हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल हेड कांस्टेबल का सीएचसी में उपचार कराया गया।

नोएडा क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल दिलशाद निवासी बाघू ने बताया कि उनका परिवार टेलीफोन एक्सचेंज के पास रहता है। शुक्रवार रात ड्यूटी से घर जा रहे थे। खत्ता रोड पर साप्ताहिक पैठ में भीड़ लगी हुई थी। आगे चल रहे एक कार ई-रिक्शा से टकरा गई। इसको लेकर कार सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। उन्होंने मारपीट में बीच बचाव किया तो कार में सवार युवकों ने सरिया से सिर पर वार कर दिए। लोगों ने एक हमलावर को पकड़कर को पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा भाग गया। घायल हेड कांस्टेबल दिलशाद को सीएचसी में उपचार कराया गया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र निवासी बली है। साइड लगने के विवाद में झगड़ा हुआ है। दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed