{"_id":"5a381bfa4f1c1b96368b55e6","slug":"the-chief-secretary-heard-the-pain-of-the-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने सुना किसानों का दर्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने सुना किसानों का दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
रमाला में निरीक्षण करते प्रमुख सचिव ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव (गन्ना एवं चीनी उद्योग) संजय भुसरेड्डी ने सीएम योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। गन्ना विभाग के अधिकारियों के अलावा किसानों से बातचीत की।
इस दौरान गन्ने के इंडेंट और बकाया भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मिल के विस्तारीकरण से तीन जिलों के किसानों को लाभ होगा। सरकार रमाला मिल के विस्तारीकरण पर करीब 308 रुपये खर्च करेगी।
सोमवार को प्रमुख सचिव गन्ना एवं चीनी उद्योग संजय भुसरेड्डी, शुगर फेडरेशन के एमडी सुरेश कुमार, गन्ना उपायुक्त मेरठ हरपाल सिंह, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव और जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार रमाला चीनी मिल में पहुंचे।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और कई सुझाव दिए। विभागीय स्टॉल लगाने वाली जगह की जानकारी ली। चीनी मिल में गन्ना तौलने पहुंचे किसानों से बातचीत की।
इस दौरान रिकवरी, गन्ना किसानों की परेशानी और इंडेंट के विषय में भी उन्होंने पूछा। किसानों ने कहा गन्ने का इंडेंट कम जारी किया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने कहा फैक्ट्री की क्षमता कम है, अगले वर्ष तक निर्माण पूरा होने के बाद बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ तक के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने चीनी मिल अधिकारियों और गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की।
किसान दिवस पर आएंगे कई मंत्री
किसान दिवस पर रमाला में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का आना तय है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक भी यहां मौजूद होंगे।
रमाला मिल ने किया भुगतान
रमाला मिल ने पिछले सत्र के बकाया भुगतान के करीब 7.56 करोड़ रुपये चुकता कर दिए हैँ। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया गन्ना राज्यमंत्री ने एक दिन पहले ही इसकी घोषणा की । भुगतान से किसानों को फायदा होगा। बागपत चीनी मिल भी जल्द ही भुगतान करेगी।
मलकपुर मिल को भुगतान के निर्देश
मलकपुर चीनी मिल के अधिकारियों को भी किसानों के भुगतान के निर्देश प्रमुख सचिव ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि मिल को भुगतान प्राथमिकता से लेना चाहिए।