फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Chief Minister's mass marriage ceremony will be held on June 12.

Baghpat News: 12 जून को कराया जाएगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

Tue, 09 Jun 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's mass marriage ceremony will be held on June 12.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 144 बेटियों का विवाह 12 जून को खेकड़ा में कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग को इस लक्ष्य के सापेक्ष 180 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों का सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें सौ से अधिक आवेदन सत्यापित हो चुके हैं।




जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह खेकड़ा के एक विवाह स्थल में आयोजित होगा। विभाग को 144 विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। अभी तक कुल 180 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो लक्ष्य से अधिक हैं। इन सभी आवेदनों को सत्यापन के लिए ब्लॉकों में भेजा गया है। चौहान ने बताया कि सौ से अधिक आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है। फिलहाल 144 बेटियों का विवाह ही कराया जाएगा। सभी कर्मचारियों को सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र बेटियों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed