फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The chair will be vacant in Baghpat on February 5 and Tatiri and Chhaprauli on December 28

Baghpat News: बागपत में 5 फरवरी तो टटीरी व छपरौली में 28 दसिंबर को खाली होगी चेयरमैन की कुर्सी

Wed, 14 Dec 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The chair will be vacant in Baghpat on February 5 and Tatiri and Chhaprauli on December 28
बागपत नगर पालिका - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर पालिका ओर पंचायतों में चेयरमैन के कार्यकाल को लेकर स्थिति साफ हो गई है। इसे पहली बोर्ड बैठक से माना जाएगा। जिससे यहां सबसे पहले अग्रवाल मंडी टटीरी एवं छपरौली में 28 दिसंबर को चेयरमैन का कार्यकाल खत्म होगा। बागपत नगर पालिका के चेयरमैन का कार्यकाल सबसे बाद में पांच फरवरी को खत्म होना है। इस तरह करीब एक महीना ज्यादा बागपत चेयरमैन का कार्यकाल रहेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका एवं पंचायतों में चेयरमैन का चुनाव वर्ष 2017 में होने के बाद शपथ ग्रहण भले ही दिसंबर में हुआ हो। बोर्ड की पहली बैठक अधिकतर जगह जनवरी में हुई थी। इस कारण चेयरमैन के कार्यकाल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। उसे शपथ ग्रहण की तिथि से माना जाएगा। बोर्ड की पहली बैठक की तिथि को कार्यकाल पूरा होगा। इसको लेकर शासन ने मंगलवार को निर्देश जारी कर दिए कि पहली बोर्ड बैठक से पांच वर्ष के लिए कार्यकाल माना जाएगा। इसके बाद पालिका व पंचायतों की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी संभालेंगे।
विज्ञापन

बागपत को मिलेगा एक महीना ज्यादा
यहां बागपत नगर पालिका में पहली बोर्ड बैठक पांच फरवरी को हुई थी। बड़ौत नगर पालिका में पांच जनवरी, खेकड़ा नगर पालिका में 18 जनवरी, अमीनगर सराय नगर पंचायत में 30 जनवरी, टीकरी नगर पंचायत में एक जनवरी, दोघट में चार जनवरी, अग्रवाल मंडी टटीरी में 28 दिसंबर, छपरौली में 28 दिसंबर को बोर्ड बैठक हुई थी। इस तरह इन तिथि के आधार पर चेयरमैन का कार्यकाल पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका और पंचायत में जिस तिथि को पहली बोर्ड बैठक हुई है। उस तिथि तक ही चेयरमैन का कार्यकाल रहेगा। इसके बाद अधिशासी अधिकारी के पास जिम्मेदारी होगी।-प्रतिपाल चौहान, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed