{"_id":"62cb1e4625b715270030e90b","slug":"the-case-of-janta-inter-college-hilwadi-of-teacher-and-manager-reached-the-police-station-the-manager-and-pti-had-given-a-complaint-at-the-police-station-baraut-news-mrt59647673","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्रबंधन और पीटीआई का विवाद थाने पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज प्रबंधन और पीटीआई का विवाद थाने पहुंचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता इंटर कॉलेज हिलवाड़ी के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और पीटीआई के बीच हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
कॉलेज की पीटीआई सचिन राठी ने आरोप लगाया था कि कॉलेज में रसोइया नहीं है। प्रबंधक छात्राओं के मिड डे मील बनवाते हैं। उन्होंने इसके फोटो खींचे तो प्रधानाचार्य ने प्रबंधक को बुला लिया और उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 को दी, जिसपर पुलिस भी पहुंच गई। प्रबंधक सुदेश कुमार का कहना है कि पीटीआई मिड डे मील में कुछ मिलाने का प्रयास कर रहे थे, जो देखने में फिटकरी जैसा लग रहा था। वह पदार्थ पीटीआई से छीन लिया था, जिसपर उन्होंने अभद्रता की। पीटीआई कॉलेज में मोबाइल रखते हैं, जिसका प्रधानाचार्य राजेश वर्मा विरोध करती हैं, इस पर पहले भी विवाद हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और मामले की जांच पड़ताल की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।