{"_id":"646a128e6d13402e1c09f4a4","slug":"the-car-went-out-of-control-and-fell-down-from-the-hindon-bridge-four-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1474-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कार अनियंत्रित होकर हिंडन पुल से नीचे गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कार अनियंत्रित होकर हिंडन पुल से नीचे गिरी, चार घायल
विज्ञापन
-हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहा था खेकड़ा का परिवार
फोटो 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार रात करीब दो बजे अनियंत्रित होकर हिंडन पुल से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया।
खेकड़ा के पट्टी अहिरान में रहने वाला मोहित, अपनी पत्नी शिवानी और भाई टिंकू, भानु के साथ अमावस्या पर हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे।शनिवार देर रात करीब 2 बजे वापस लौटते समय मेरठ-बागपत हाईवे पर हिंडन नदी पुल पर पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और पुल के नीचे जा गिरी। इससे कार सवार मोहित, शिवानी, टिंकू और भानु घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों को छुट्टी दे दी।
-- -
टल गया बड़ा हादसा
श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई और फिर हिंडन नदी के पुल से नीचे गिर गई। राहगीर सतीश और सुरेंद्र ने बताया कि कार गिरने पर लग रहा था कि उसमें सवार लोगों की जान कैसे बचेगी, लेकिन गमीनत रही कि बड़ा हादसा टल गया।