फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The bus started from Chhaprauli to Haridwar is not getting enough passengers.

Baghpat News: छपरौली से हरिद्वार के लिए शुरू की गई बस को नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री

Mon, 01 Dec 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The bus started from Chhaprauli to Haridwar is not getting enough passengers.
- यात्रियों के टोटे में बस को किया जा सकता है बंद, बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। परिवहन अफसरों ने छपरौली से गांगनौली होते हुए हरिद्वार के लिए पांच महीने पहले बस सेवा को शुरू किया मगर बस को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। 30 से अधिक गांव के लोगों की सुविधा के लिए यह बस सेवा शुरू की गई थी जो जल्द बंद हो सकती है।
परिवहन अफसरों ने लोगों के लाभ के लिए छपरौली से हरिद्वार के लिए नया मार्ग खोला था। छपरौली से सुबह सात बजे हरिद्वार के लिए बस चलती है। यही बस शाम को वापस लौटकर छपरौली आएगी। अभी तक मार्ग पर यह सुविधा नहीं थी। बस संचालन में आ रहे खर्च को देखते हुए इस रूट पर बस को कम यात्री मिल रहे हैं, जो विभागीय अधिकारियों की टेंशन बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यात्रियों की कमी के कारण डिपो को लाभ नहीं होने के कारण जल्द इस बस को बंद करने पर विचार चल रहा है। हालांकि अफसरों की तरफ से बस बंद करने की अभी तक कोई बात नहीं कही है। इसके बंद होने से छपरौली, रठौड़ा, सूप, सोंटी, किशनपुर, बराल, गांगनौली, इब्राहिमपुर माजरा, टीकरी, दोघट, नांगल, भगवानपुर, ईदरीशपुर, पुसार, कान्हड़, दाहा, मुलसम निरपुड़ा, भड़ल समेत 30 से अधिक गांव के लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-- वर्जन
छपरौली से हरिद्वार के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए नया रूट खोला गया था, मगर बस को रूट पर पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल पा रहे है। राजस्व बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed