फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The bull killed the farmer, hit many others

Baghpat News: सांड ने पटककर किसान को मार डाला, अन्य कई को टक्कर मारी

Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The bull killed the farmer, hit many others
छपरौली(बागपत)। सिनौली गांव में रविवार सुबह अपने घेर से घर जा रहे किसान को सांड ने पटक पटककर मार डाला। जिसे बचाने आये कई अन्य लोगों को भी सांड ने टक्कर मारी। सिनौली गांव के रहने वाले किसान तेजपाल (65) रविवार की सुबह अपने घेर से घर जा रहे थे। घेर से निकलते ही रास्ते में खडा सांड़ तेजपाल के पीछे भाग लिया। जहां तेजपाल ने सांड से बचने का प्रयास भी किया, लेकिन सांड न उनको उठाकर पटक दिया। सांड इस कदर बेकाबू था कि उसने तेजपाल को कई बार पटका, मौके पर मौजूद लाेगों ने जब उन्हें बचाने का प्रयास किया तो सांड ने उनको भी टक्कर मार दी। वहां से सांड को लोगों ने किसी तरह से भगाया। सांड के हमले से घायल तेजपाल को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां तेजपाल को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के बेटे यशवीर, मनोज और सोहनपाल ने बताया कि बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को गांव ले आये और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed