फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The building of Government Girls Inter College was ruined

जर्जर हुआ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का भवन

Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The building of Government Girls Inter College was ruined
दोघट। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा का भवन जर्जर हो गया है तो बारिश में छत से पानी भी टपकता है। कॉलेज परिसर में लगे दोनों हैंडपंप खराब पड़े है। विद्यालय की चाहरदीवारी टूटी पड़ी, जिसके कारण विद्यालयों में बेसहारा पशु घुसे रहते है। विद्यालय के दो कमरों में ही फर्नीचर की व्यवस्था है। सफाई न होने के कारण घास उगी हुई है।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जोवन सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्रवक्ता के 10 पद स्वीकृत है। ए ग्रेड के 16 पद के सापेक्ष सात अध्यापक और अध्यापिका तैनात है। विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नहीं है। विद्यालय में दाहा, चित्तम खेड़ी, गढ़ी कांगरान, धनौरा, भडल, गैडबरा, बोपुरा, तवेलागढ़ी, फौलाद नगर, मुलसम, कान्हड़ गांव की कक्षा 6 से कक्षा 12 तक लगभग 300 बालिकाएं पंजीकृत है। ग्रामीण क्षेत्रों से बालिकाओं को विद्यालय लाने के लिए बस की व्यवस्था की गई थी, वह जर्जर हालत में खड़ी है। क्षेत्र के पप्पन राणा, देवेंद्र राणा, यतेंद्र चौधरी, देवेंद्र प्रधान, विक्रम राणा का कहना है कि 1965 में चौधरी मंगत सिंह ने 40 बीघा जमीन देकर विद्यालय का निर्माण कराया था। शिक्षा विभाग की उपेक्षाओं के कारण विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती कर जर्जर बिल्डिंग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed