फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The building is dilapidated and there is no staff to bandage the patients.

Baghpat News: बिल्डिंग जर्जर तो मरीजों की पट्टी करने के लिए स्टाफ तक नहीं

Tue, 16 Dec 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The building is dilapidated and there is no staff to bandage the patients.
अभियान की खबर से संबंधित फोटो l अग्रवाल मंडी टटीरी मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र l संवाद
अभियान :
विज्ञापन

- फार्मासिस्ट पहले बनाते हैं पर्ची और फिर देते हैं मरीजों को दवाई, चोट लगने पर मरीजों का करना पड़ता है इंतजार
- अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत खराब, भवन में जगह-जगह आईं हैं दरारें
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य का भवन जर्जर हालत में है और चोट लगने पर पट्टी कराने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानी हो उठानी पड़ रही है।
कस्बे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी पुराना है और भवन की दीवारों में जगह-जगह दरारें आईं हैं। कई जगह से सीमेंट भी उतर रहा है। केंद्र में सफाई करने के लिए कोई कर्मचारी तक नहीं है और न ही पर्ची बनाने के लिए वार्ड ब्वॉय की तैनाती है। इसके कारण वहां गंदगी रहती है। फार्मासिस्ट तपेश कुमार त्यागी को ही पर्ची बनानी पड़ती है और इसके बाद वह दवाई देते हैं। केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मनीष त्यागी ने मरीजों की जांच करते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर खून की जांच की जाती है और यहां पर महिलाओं को समय से टीकाकरण किया जाता है। केंद्र में प्रसव कराए जाते हैं, लेकिन इमरजेंसी की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को बागपत की तरफ दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


--
- स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग में दरारें आ रही है। यदि किसी मरीज को चोट लग जाती है तो उन्हें पट्टी कराने के लिए इंतजार करना पड़ता है। शिबा, महेशपुर चौपड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी की सुविधा भी होनी चाहिए, ताकि मरीजों को उपचार के लिए किसी दूसरे केंद्र पर न जाना पड़े। बिलाल, महेशपुर चौपड़ा

अभियान की खबर से संबंधित फोटो l अग्रवाल मंडी टटीरी मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र l संवाद

अभियान की खबर से संबंधित फोटो l अग्रवाल मंडी टटीरी मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र l संवाद

अभियान की खबर से संबंधित फोटो l अग्रवाल मंडी टटीरी मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र l संवाद

अभियान की खबर से संबंधित फोटो l अग्रवाल मंडी टटीरी मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र l संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed