{"_id":"63ecceb0eae60ef58708f7a7","slug":"the-bolero-car-overturned-on-the-highway-in-baghpat-and-nine-people-were-injured-in-the-accident-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बेकाबू होकर हाईवे पर पलटी बोलेरो, मची चीख-पुकार, नौ लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बेकाबू होकर हाईवे पर पलटी बोलेरो, मची चीख-पुकार, नौ लोग हुए घायल
Wed, 15 Feb 2023 05:53 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:53 PM IST
सार
Baghpat News: एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस दौरान हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास बुधवार को जेसीबी मशीन को बचाने के चक्कर में बोलेरो पलट गई। कार पलटने के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को बोलेरो से बामुश्किल निकालकर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद जेसीबी मशीन चालक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: घर दावत दी, फिर तीन युवकों को दी खौफनाक मौत, छात्रा की मोहब्बत में इजलाल ने किया था तिहरा हत्याकांड
विज्ञापन
बताया गया कि घायलों में महक सिंह, मेघा, निकिता, प्रिया, आर्यन, हर्ष व वंशिका निवासी शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर शामिल है। बुधवार को सभी बोलेरो कार में सवार होकर दिल्ली बुध बिहार में सुधीर की बेटी के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंचे तो सामने से अचानक कार के आगे जेसीबी मशीन आ गई। इस दौरान जेसीबी मशीन को बचाने के चक्कर में कार पलट गई और कार खेत में जा गिरी। इससे वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को बोलेरो से बामुश्किल निकाला और सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुन रहे थे SSP, बाहर आपस में भिड़े दो पक्ष, महिलाओं में जमकर हाथापाई