फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Bolero car overturned on the highway in Baghpat and nine people were injured in the accident

Baghpat News: बेकाबू होकर हाईवे पर पलटी बोलेरो, मची चीख-पुकार, नौ लोग हुए घायल

Wed, 15 Feb 2023 05:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Feb 2023 05:53 PM IST
सार

Baghpat News: एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस दौरान हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
The Bolero car overturned on the highway in Baghpat and nine people were injured in the accident
हादसे में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास बुधवार को जेसीबी मशीन को बचाने के चक्कर में बोलेरो पलट गई। कार पलटने के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को बोलेरो से बामुश्किल निकालकर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद जेसीबी मशीन चालक वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: घर दावत दी, फिर तीन युवकों को दी खौफनाक मौत, छात्रा की मोहब्बत में इजलाल ने किया था तिहरा हत्याकांड
विज्ञापन


बताया गया कि घायलों में महक सिंह, मेघा, निकिता, प्रिया, आर्यन, हर्ष व वंशिका निवासी शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर शामिल है। बुधवार को सभी बोलेरो कार में सवार होकर दिल्ली बुध बिहार में सुधीर की बेटी के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंचे तो सामने से अचानक कार के आगे जेसीबी मशीन आ गई। इस दौरान जेसीबी मशीन को बचाने के चक्कर में कार पलट गई और कार खेत में जा गिरी। इससे वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को बोलेरो से बामुश्किल निकाला और सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुन रहे थे SSP, बाहर आपस में भिड़े दो पक्ष, महिलाओं में जमकर हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed