फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body will be extracted from the pit

गड्ढे से निकाला जाएगा शव

Fri, 12 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 12 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The body will be extracted from the pit
बागपत के सिनौली गांव में दो दिन पूर्व तालाब में मृत मिले डेढ़ वर्षीय विराट के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों का आरोप है कि विराट तालाब में डूबा नहीं, बल्कि उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। शिकायत पर पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिनौली गांव के अमित शर्मा का बेटा विराट (18 माह), मंगलवार शाम करीब चार बजे घर के पास गली में खेल रहा था। काफी समय तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। काफी देर बाद उसका शव मकान के पास स्थित तालाब में तैरता हुआ मिला था। इससे परिवार में कोहराम मच गया था। आशंका जताई गई थी कि उसकी खेलते समय तालाब में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया था। पुलिस वहां से लौट गई थी और परिजनों ने गड्ढे में शव को दफना दिया था। बुधवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस अफसरों से कहा कि बच्चा की तालाब में डूबने से मौत नहीं हुई है। उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया है। उन्होंने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि बच्चे के परिजनों की शिकायत पर बच्चे के शव को गड्ढे से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed