{"_id":"67ed86da22acd1890e0bca76","slug":"the-body-of-the-missing-child-was-found-in-the-field-people-created-ruckus-and-blocked-the-road-baghpat-news-c-30-1-smrt1024-146276-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लापता बच्चे का शव खेत में मिला, हंगामा कर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लापता बच्चे का शव खेत में मिला, हंगामा कर जाम लगाया
Thu, 03 Apr 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
मृतक साजिद। फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
देवबंद(सहारनपुर)। मोहल्ला पठानपुरा से नौ दिनों से लापता राशिद के आठ साल के बेटे साजिद का शव बुधवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बच्चे के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान बने थे। परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। देर शाम परिजनों और ग्रामीणों ने रेलवे रोड पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
मोहल्ला पठानपुरा निवासी साजिद 25 मार्च को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। तलाश के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद राशिद कोतवाली में पहुंचकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। इस मामले में राशिद ने ससुरालियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई थी। जांच में जुटी पुलिस को बुधवार को भायला मार्ग स्थित एक किसान ने सूचना दी गई खेत में किसी बच्चे का शव पड़ा हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान साजिद के रूप में हुई। बच्चे के शरीर पर कई जगह घाव बने हुए हैं। परिजनों का कहना है कि हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शरीर पर कुत्तों जैसे नोचने के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। शाम करीब सात बजे सैकड़ों लोगों ने शव को सुभाष चौक (रेलवे रोड) पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर 15 मिनट बाद ही जाम खुलवा दिया। पुलिस का कहना है कि एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
राशिद ने यह लगाया आरोप
पुलिस का कहना है कि कुछ महीने पूर्व राशिद की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उससे राशिद के तीन बच्चे हैं। इसमें मृतक साजिद सबसे छोटा था। 20 अक्तूबर 2024 को राशिद ने दूसरी शादी कर ली थी। अगले ही दिन राशिद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मंगलामुखी है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बातचीत के बाद दोनों में सहमति हो गई थी। हालांकि कुछ दिन बाद वह चली गई। राशिद का आरोप है कि लगातार उसे और बच्चों को मारने की धमकियां मिल रही थी। राशिद ने मामले में कई लोगों पर नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई है।