{"_id":"5f6a3f4a8ebc3e0dec54a565","slug":"the-body-of-a-woman-found-from-the-farm-is-not-identified-baraut-news-mrt5025194152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से मिले युवती के शव की पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से मिले युवती के शव की पहचान नहीं
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना गांव में यमुना नदी के किनारे एक खेत से मिले युवती के शव की पहचान नहीं हो पायी है। शव छपरौली कस्बे से गायब युवती का माना जा रहा था, लेकिन उसके परिवार वालों ने इसको खारिज कर दिया।
सोमवार की सुबह कोताना गांव में यमुना नदी किनारे स्थित एक खेत में लगभग 25 वर्षीय एक युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अजय शर्मा ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी थी। पुलिस ने छपरौली कस्बा निवासी एक परिवार को भी शव के शिनाख्त करने के लिए बुलाया। उन्होंने शव बेटी का होने से इंकार कर दिया।
मध्यप्रदेश की पुलिस ने दुकानदार को उठाया, हंगामा
बड़ौत। मध्यप्रदेश के हबीबगंज जनपद की जीआरपी पुलिस द्वारा मंगलवार देर शाम नगर के एक मोबाइल दुकानदार को उठाया गया। इसको लेकर व्यापारियों ने कोतवाली पर पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारियों का कहना था कि अनावश्यक रूप से मध्यप्रदेश की जीआरपी दुकानदारों को परेशान कर रही है। हंगामे के बाद दुकानदार को छोड़ दिया गया। कोतवाल ने बताया कि गत वर्ष मध्यप्रदेश के हबीबगंज जनपद के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में मोबाइल चोरी हुए थे। इसी मामले को लेकर वहां की पुलिस आयी हुई है।