फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The BKU (Arajnitik) staged a sit-in at the Collectorate over farmers' issues.

Baghpat News: किसानों की समस्या को लेकर भाकियू अराजनीतिक ने कलक्ट्रेट में धरना दिया

Tue, 23 Jun 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The BKU (Arajnitik) staged a sit-in at the Collectorate over farmers' issues.
-मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी, साैंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी अमरचंद वर्मा को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष सहदेव पंवार ने उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक की मांग की। उन्होंने नकली बीज, कीटनाशकों और मिलावटी उर्वरकों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को कहा। खराब बीजों से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की गई। फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की गारंटी देने पर जोर दिया गया। प्राकृतिक आपदाओं से हुई फसल क्षति का मुआवजा और गोवंशों को पकड़वाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। इस मौके पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, हरेंद्र तोमर और जितेंद्र बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed