फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The bike riders killed in truck collision settled

ट्रक की टक्कर से बसी के बाइक सवार की मौत  

Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
The bike riders killed in truck collision settled
accident
बागपत के खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बागपत से अपने ग्राम बसी लौट रहे बाइक सवार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे लेकर खेकड़ा में चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी धीरेंद्र (35) पुत्र ओमप्रकाश बागपत में निजी अस्पताल में कार्य करता था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। जब वह पाठशाला बस स्टैंड के समीप दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंचा तो पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोग गंभीर घायल धीरेंद्र को लेकर एक चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलनेे पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। मृतक धीरेंद्र विवाहित था। उसके दो बच्चे भी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ट्रक व चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हादसे से आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर पुलिस प्रशासन से अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

 

बरनावा के प्रधानपति समेत दो पर गुंडा एक्ट
बागपत (ब्यूरो)। बरनावा गांव की प्रधान के पति जरीफ कुरैशी और बाबू पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। दोनो पक्षों में लंबे समय से विवाद है। कुछ दिन पहले जरीफ को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। माना जा रहा है कि चुनाव के समय झगड़े की आशंका के चलते ही यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू-छुरी के साथ दो बंदी
बागपत। चांदीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंसूरपुर निवासी राजकुमार को चाकू और खासपुर निवासी राहुल को छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पुलिस अफसरों ने 22 गांवों में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया।

झगड़ों की सूचना पर दौड़ी यूपी-100
बागपत (ब्यूरो)। जनपद में शुक्रवार को कई स्थानों पर मारपीट हुई। छपरौली कस्बे में बैंक के पास झगड़ा हुआ। बड़ौत, हरचंदपुर और अहेड़ा गांव में मारपीट की सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत कराया। शहर के राष्ट्र वंदना चौक और बिलोचपुरा में शराब पीकर युवकों ने हंगामा किया। पुलिस आरोपी युवकों को थाने लेकर गई। सरफाबाद और पांची में नशीला पदार्थ बेचने की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन सूचना गलत पाए गई। 


कैमरे में कैद हुए बाइक चोर 
बागपत (ब्यूरो)। शहर के बड़ौत रोड पर स्थित इलाहाबाद बैंक में मवीकलां गांव का युवक खाते से रुपये निकालने के लिए बाइक से आया था। बाइक खड़ी करके वह बैंक में गया, तभी चोर उसकी बाइक ले गए। बैंक के सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस इसके आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed