फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The biggest place in the world is the place of parents

संसार में सबसे बड़ा होता है माता-पिता का स्थान

Sat, 10 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The biggest place in the world is the place of parents
अग्रवाल मंडी टटीरी। आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी का शुक्रवार को तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का यज्ञ के साथ शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गुणों के आधार पर ईश्वर को कई नाम हैं, लेकिन उनका मुख्य और निज नाम ओम हैं। सभी को भगवान के इसी नाम की उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन

यज्ञ के पुरोहित गोपाल शास्त्री ने कहा कि संसार में माता-पिता का स्थान सबसे बड़ा होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। जो व्यक्ति अपने माता-पिता की सेवा करता है, वह जीवन में कभी भी असफल नहीं होता और उसका यश व कीर्ति चारों ओर फैलती है। माता-पिता की सेवा करने वाले व्यक्ति का समाज में अपनी अलग पहचान होती है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति उसे आदर के भाव से देखता है। यज्ञ में मनीष जिंदल, प्रमोद आर्य, गौरव जिंदल, नरेंद्र जिंदल यज्ञमान रहे।
विज्ञापन

मौके पर आर्य समाज के प्रधान सुरेश जिंदल, मंत्री मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष जिंदल, उप प्रधान श्रीपाल आर्य, संरक्षक अभिमन्यु गुप्ता, आर्य भूषण, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार, पूर्व मंत्री संदीप आर्य, सुनील कुमार, शिवम आर्य, आनंद जिंदल, हेमकांत आर्य, पवन शर्मा, रणवीर आर्य, सतीश आर्य, विक्रम आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed