फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The beat of bunk fielded Devendra's killing

चारपाई के पावे से पीट-पीटकर उतारा था देवेंद्र को मौत के घाट 

Fri, 13 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत के कस्बा टीकरी के किसान देवेंद्र चौधरी की 25 अप्रैल 2015 में हुई हत्या के केस का क्राइम ब्रांच की टीम ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है  चार युवक खेत में शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे देवेंद्र की उनसे कहासुनी हो गई थी। इस विवाद में आरोपियों ने चारपाई के पावे से पीट-पीटकर देवेंद्र की हत्या कर दी थी। केस के आरोपी फरार चल रहे है। उनके मकानों की कुर्की करने की तैयारी की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा कर दिया। 
विज्ञापन


दोघट क्षेत्र के कस्बा टीकरी निवासी देवेंद्र चौधरी, 25 अप्रैल 2015 को अपने घर से खेत में गए थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे थे। इंतजार करने के बाद जब परिवार के लोग खेत में गए तो उन्हें खेत के पास लहूलुहान हालत में उनका शव पड़ा मिला था। परिजनों ने  दोघट थाना पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


केस की विवेचना काफी समय तक थाना पुलिस ने ही की थी। बाद में क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हो गई थी। मृतक के परिजनों ने कई बार पुलिस अफसरों से केस के खुलासे की मांग की थी। केस की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने केस का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि केस की विवेचना के दौरान पता चला कि टीकरी कस्बा निवासी मोनू, बहादुर, बिट्टू और फतेहपुर चक निवासी अंकित, 25 अप्रैल 2015 की रात के समय खेत में शराब पी रहे थे।


इस दौरान वहां से किसान देवेंद्र गुजरे। उन्होंने चारों युवकों को शराब पीने के संबंध में कुछ कह दिया था। इसी बात पर आरोपियों ने खेत में पड़ी चारपाई के पावे से हमला कर देवेंद्र की हत्या कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, उनकी गिरफ्तार नहीं हो पा रही थी। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के मकानों पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा किया। कोर्ट की अनुमति मिलते ही मकान की कुर्की कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed