फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused ran away by jumping the wall of the police station, climbed the tower

Baghpat News: थाने की दीवार कूदकर भागा आरोपी, टावर पर चढ़ा

Thu, 08 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The accused ran away by jumping the wall of the police station, climbed the tower
बागपत : खेकड़ा में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ थाने से भागने वाला आरोपी। - फोटो : BAGHPAT
खेकड़ा (बागपत)। थाने से बृहस्पतिवार सुबह एक आरोपी दीवार कूदकर भाग गया। वह कुछ दूर ही एक टावर पर चढ़ गया। जिसको पुलिस कर्मियों ने नीचे खींचकर पकड़ लिया। पॉक्सो एक्ट में पकड़े गए उस आरोपी का दोपहर को चालान दिया।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना पुलिस ने बुधवार रात को पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में आरोपी अरुण निवासी मेवला भट्टी थाना लोनी जिला गाजियाबाद को पकड़ा था। उसे रात में कार्यालय में बैठा दिया। आरोपी ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:25 बजे पर लघुशंका जाने की बात कही। पुलिस उसे शौचालय पर लेकर चला गया। जहां से आरोपी दीवार कूदकर भाग निकला। पुलिस कर्मी ने भागते हुए देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन

जिससे थाने में भगदड़ मच गई और उस समय मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। थाने से करीब 400 मीटर दूर एक टावर लगा हुआ है, जहां वह चढ़ गया। पुलिस कर्मियों ने टावर पर चढ़कर उसे नीचे खींच लिया और थाने लेकर आ गए। वहीं यह पूरी घटना थाने के पास मकानों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
- खेकड़ा थाने से किसी आरोपी के भागने की जानकारी नहीं है। इसका पता कराया जाएगा और उसके बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकता है। - मनीष कुमार मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed