{"_id":"629cf20b0fa4a7560c3ca183","slug":"the-accused-of-assault-after-entering-the-house-was-sent-to-jail-baraut-news-mrt5915702113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलावलपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने वाले को दबोचा, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलावलपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने वाले को दबोचा, जेल भेजा
विज्ञापन
अलावलपुर गांव में बीती 21 मई की रात आधा दर्जन लोगों ने दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अलावलपुर गांव में मेड़बंदी व सरकारी नाली की शिकायत करने पर बीती 21 मई को घर में घुसकर हमले में एक महिला समेत चार लोगों को घायल कर दिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पाकर एक आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अलावलपुर गांव में बीती 21 मई को सात-आठ लोगों ने एक मकान में घुसकर मेड़बंदी व सरकारी नाली की शिकायत करने पर अमिता पत्नी कपिल त्यागी, बालिस्टर त्यागी पुत्र दयानंद, कपिल त्यागी व योगेश पुत्रगण बालिस्टर त्यागी को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल अमिता की तहरीर पर गांव के ऋषिमोहन, अनिल पुत्रगण सीताराम, प्रिंस, निकुल, मुन्नी पुत्रगण श्रीमोहन, पूजा व ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं, रविवार को कोतवाली पुलिस ने प्रिंस पुत्र ऋषिमोहन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया है।